//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली. हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला की पार्टी जजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। नई दिल्ली में अशोक तंवर और दुष्यंत चौटाला ने संयुक्त प्रेसवार्ता की। इसमें तंवर ने कहा, 'जहां-जहां जजपा मजबूती से लड़ेगी, वहां उनकी ताकत को बढ़ाने का काम करेंगे। अब कांग्रेस तीसरे और चौथे नंबर की लड़ाई लड़ेगी। वे कांग्रेस के गुरुर और घमंड तोड़ने का काम करेंगे। राज्य की सभी 88 सीटों पर 21 अक्टूबर को मतदान है।
तंवर ने कहा- मैंने अपने साथियों के साथ सलाह मशविरा करने के बाद विधानसभा चुनावों में जननायक जनता पार्टी को समर्थन देने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा, 'भारतीय नौसेना के पास इतनी सबमरीन और पनडुब्बी नहीं है, जितने उनके पास साथी हैं। ये दुश्मन का नाश नीचे ही नीचे करेंगे। ये सर्जिकल स्ट्राइक आज से शुरू होगी।'
उन्नेहोंने कहा, 'कांग्रेस का घमंड चूर-चूर होने जा रहा है और वह प्रदेश में तीसरे व चौथे नंबर की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस में मेहनती कार्यकर्ताओं की अनदेखी हुई है। तवंर ने कहा कि सारी पार्टियों ने उन्हें फोन किया। भाजपा के लोग भी आए लेकिन हमने निर्णय लिया था कि हम धक्के से किसी का समर्थन नहीं करेंगे। यदि किसी को समर्थन मांगना है तो खुले में मांगों हम जरुर देंगे। दुष्यंत ने समर्थन मांगा तो उन्हें समर्थन दे रहे हैं।

No comments :