HEADLINES


More

कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप ने गॉव भाकरी में घर घर जाकर लोगों का आशीर्वाद लिया

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 16 October 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद : बडख़ल विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप ने गॉव भाकरी में घर घर जाकर लोगों का आशीर्वाद लिया।  उन्होंने कहा कि जनसेवा करने के संस्कार उन्हें अपने पिता श्री महेन्द्र प्रताप सिंह से मिले हैं, जिन्होंने अपने कार्यकाल में एक हजार करोड़ के विकास कार्य करवाए जोकि अपने अपने आप एक रिकार्ड है। अपने पिता चौ. महेन्द्र प्रताप सिंह के आदर्शों से प्रेरित होकर उन्होंने जनसेवा

का लक्ष्य लेकर बडख़ल विधानसभा से चुनाव लडऩे का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के लोग बिजली, पानी जैसी अनेक समस्याओं से त्रस्त हो गए हैं, मगर अब समय आ गया है उनको समस्याओं से निजात दिलाने का। उक्त बातें आज कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह ने अनेक क्षेत्रों का दौरा करते हुए लोगों को सम्बोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर उन्होंने मेवलामहाराजपुर, कल्याणपुरी, धु्रव डेरा, एसजीएम नगर ए ब्लॉक, ई ब्लॉक, गांव बडख़ल एवं सैक्टर-48 में जाकर लोगों से आर्शिवाद लिया, जहां लोगों ने जगह-जगह फूलमालाओं से उनका स्वागत किया वहीं एकमत से उन्हें विजयश्री का आर्शीवाद भी दिया। विजय प्रताप सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों को वह सम्मान दिलवाऊंगा, जिसके वह हकदार है। उन्होंने कहा कि आप का लायक बेटा बनके आपकी सेवा करूंगा। इस मौके पर उनके साथ विजय पाल सरपंच व गॉव के मौजिज लोग मौजूद रहे। 

No comments :

Leave a Reply