HEADLINES


More

मोदी की रैली में, युवक ने मंच की ओर फेंके कागज और चिल्लाकर कहा- ‘कहां है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ?'

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 16 October 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
थानेसर(हरियाणा):  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की एक चुनावी रैली में एक व्यक्ति ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' पर सवाल उठाते हुए नारे लगाए और उनके मंच की तरफ कुछ कागज फेंके. हालांकि, प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन जारी रखा. इस व्यक्ति ने चिल्लाते हुए कहा, ‘कहां है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ?' उसके बाद रैली में करीब पांच मिनट तक हो-हल्ला हुआ और करीब पांच मिनट बाद पुलिस ने इस व्यक्ति को पकड़ लिया. 
रैली में सादी वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने व्यक्ति को मीडिया ब्लॉक के निकट रोका और उसे वहां से ले गए. रैली में मौजूद कई श्रोता अपने स्थान से खड़े होकर यह देखने लगे कि आखिर चल क्या रहा है? 

No comments :

Leave a Reply