//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 22, अक्टूबर। फरीदाबाद नगर निगम की आयुक्त सोनल गोयल ने अमृत योजना के तहत फरीदाबाद में चल रही चारोंपरियोजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों
की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियांे को दिए हैं।परियोजना की समीक्षा बैठक के दौरान निगमायुक्त ने कार्यों की धीमी गति पर असंतोष व्यक्त करते हुए इन कार्यों में तेजी लाने केनिर्देश भी दिए हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि अमृत योजना के तहत फरीदाबाद में 84.87 करोड़ रूपये व 156.93 करोड़ रूपये कीदो परियोजनाएं सीवरेज से सम्बन्धित तथा 90.52 करोड़ रूपये जलापूर्ति योजना और 21.68 करोड़ रूपये की गंदे पानी कीनिकासी की योजना क्रियान्वित की जा रही है और निर्धारित समय सीमा के तहत इन परियोजनाओं को जून 2020 तक पूराकिया जाना है।
50 एम.एल.डी. से बढ़ाकर 100 एम.एल.डी. करने का प्रस्ताव तैयार कर इसे वर्तमान एजेन्सी से ही करवाने और राज्य स्तरीयतकनीकी समिति से इस प्रस्ताव को स्वीकृत करवाने के निर्देश दिए। वन विभाग हरियाणा, वन विभाग उत्तर प्रदेश और सिंचाईविभाग उत्तर प्रदेश के साथ लंबित मामलों की देखरेख करने के निर्देश अतिरिक्त आयुक्त विक्रम को दिए। उत्तर प्रदेश सरकार कोभूमि की कीमत अदा करने और तिलपत वायु स्टेशन के नजदीक बुढ़िया नाला की चैड़ाई से संबंधित मामले को राजस्व विभागसे कलेरिफाई करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए। अमृत योजना के तहत बनाए जा रहे/बनाए गए बूस्टर में जलापूर्ति के लिएनहर पार क्षेत्र में 25-30 टयूबवैल के लिए जगह चिन्हित करने के निर्देश निग्मायुक्त ने मुख्य अभियंता रमेश मदान को दिए।पलवल में जलापूर्ति योजना का कार्य कर रही मैसर्स केबीआर शिल्पा कंपनी ने पलवल की दरों पर ही फरीदाबाद में इस काम कोकरने की सहमति व्यक्त की।

No comments :