HEADLINES


More

गांधी जयंती पर सोनिया दिल्ली में, प्रियंका यूपी और राहुल महाराष्ट्र में पदयात्रा निकालेंगे

Posted by : pramod goyal on : Friday, 27 September 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली। 
तीन राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के बीच महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को लेकर भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी पदयात्रा का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली में, प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र में पदयात्रा निकालेंगे।
कांग्रेस ने कहा कि महात्मा गांधी की विचारधारा को मजबूत करने के लिए ये पदयात्राएं निकलेंगी। राहुल महाराष्ट्र के वर्धा जिले के सेवाग्राम में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। पदयात्राओं में लोग गांधी की तस्वीर वाली टोपी पहनकर भाग लेंगे। महाराष्ट्र में पदयात्रा के बाद सेवादल की कार्यसमिति की बैठक भी होगी। इससे पहले, भाजपा ने ऐलान किया था कि वह 2 अक्टूबर से गांधी संकल्प यात्रा शुरू करेगी। इसमें भाजपा के प्रत्येक सांसद को 15 दिनों में 150 किमी की पदयात्रा करनी है।

No comments :

Leave a Reply