HEADLINES


More

22 दिन की जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले सीएम खट्‌टर

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 18 August 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
पंचकूला. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर रविवार को प्रदेश के विशेष भ्रमण पर निकल पड़े हैं। आज उनकी जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ कालका मंडी से हुआ। 22 दिन बाद रोहतक में संपन्न होने वाली इस यात्रा का शुभारंभ एक रैली के साथ किया गया। इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी प्रदेश के लोगों को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने बीते दिनाें विधानसभा चुनाव में मिशन 75 प्लस का लक्ष्य लेकर जन आशीर्वाद यात्रा का ऐलान किया था। आज यात्रा शुरू करने से पहले मुख्‍यमंत्री ने माता काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और गुरुद्वारे में माथा टेका। कार्यक्रम के अंत में राजनाथ सिंह ने मनोहर लाल खट्टर को मंच के आगे बुलाकर लोगों से आशीर्वाद देने के लिए कहा। मनोहर लाल ने हाथ जोड़कर सभी से आशीर्वाद मांगा और लोगों ने हाथ हिलाकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

No comments :

Leave a Reply