HEADLINES


More

शीला दीक्षित पंचतत्व में विलीन, निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 21 July 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली. पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित (81) का निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ रविवार दोपहर अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले उनकी पार्थिव देह कांग्रेस मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखी गई। यहां सोनिया और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सोनिया ने कहा कि वह मेरी बड़ी बहन और दोस्त थीं। हमेशा मुझे उनका समर्थन मिला। शनिवार दोपहर राजधानी के फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल में कॉर्डियक अरेस्ट से दीक्षित का निधन हो गया था। वे 15 साल दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने 10 जनवरी को उन्हें दिल्ली की कमान सौंपी थी।

No comments :

Leave a Reply