HEADLINES


More

अधीर रंजन चौधरी होंगे लोकसभा में कांग्रेस के नेता

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 18 June 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली:  
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी लोकसभा में कांग्रेस के नेता होंगे. राहुल गांधी द्वारा यह पद ग्रहण करने से इनकार करने के बाद यह निर्णय लिया गया. मंगलवार सुबह लंबी रणनीतिक चर्चा के बाद यह फैसला किया गया. इस दौरान राहुल गांधी और उनकी मां और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी भी उपस्थित थीं. अधीर चौधरी का उल्लेख करते हुए लोकसभा को एक पत्र लिखा गया कि वो सिंगल लारजेस्ट पार्टी के नेता होंगे. पत्र में यह भी लिखा गया कि वो सभी महत्वपूर्ण चयन समितियों का प्रतिनिधित्व भी करेंगे.

No comments :

Leave a Reply