//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को घर के सामने गोली मार दी। यह घटना शुक्रवार को रोहिणी इलाके के सेक्टर-11 में हुई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बदमाश किस तरह वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
शुक्रवार शाम को रोहिणी के सेक्टर-11 में ही एक कार सवार युवक को भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक मनीष दिल्ली के खेड़ा खुर्द गांव का निवासी था। मनीष अपने साथियों के साथ कार से कहीं जा रहा था। सेक्टर 11 में एक अन्य स्विफ्ट ने ओवरटेक किया और मनीष की कार के सामने लाकर रोक दी। मनीष और उसके दोस्त कुछ समझ पाते, तब तक सामने की कार से पिस्टल से लैस चार लोग निकले और सभी ने मनीष को टारगेट करके गोली चलानी शुरू कर दी। बदमाशों ने मनीष को 4 गोलियां मारीं।
No comments :