//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। भारतीय सेना के लिए लाखों यूनिट रक्त उपलब्ध
करवाने के बाद बुधवार को डेरा सच्चा सौदा ने पुलवामा में आतंकियों की
बर्बरता में शहीद हुए भारतीय वीर जवानों को समर्पित रक्तदान शिविर का आयोजन
करने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। डेरा प्रेमी हर साल शाह सतनाम जी
का गुरु गद्दीनशीनी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते
हैं।
इस बार देशभर में विभिन्न स्थानों के
साथ-साथ विदेशों में भी पुलवामा के वीर शहीदों को याद करते हुए मनाया गया।
फरीदाबाद के सिकरी स्थित नामचर्चा घर में डेरा जिम्मेदार सत्यप्रकाश इंसा
के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट की
गई। इस अवसर पर सिविल अस्पताल फरीदाबाद, बी.के. अस्पताल फरीदाबाद से आए हुए
चिकित्सकों की टीमों द्वारा सुबह दस बजे से 12 बजे तक रक्तदान शिविर का
आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ों अनुयायियों ने रक्तदान किया। सत्यप्रकाश
इंसा ने बताया कि 28 फरवरी को शाह सतनाम जी धाम, डेरा सच्चा सौदा, सिरसा
में भी मैगा रक्तदान शिविर व् नामचर्चा का आयोजन किया जाएगा।
No comments :