HEADLINES


More

किसानों और 15 हजार की मासिक आय वाले परिवारों को सालाना 6 हजार रुपए देगी हरियाणा सरकार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 27 February 2019 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
हरियाणा सरकार 5 एकड़ या इससे कम जमीन वाले किसानों और 15 हजार रु. मासिक आय वाले परिवारों को सालाना 6 हजार रुपए बैंक खाते में देगी। इसके लाभार्थियों की अलग-अलग 2 कैटेगरी बनाई गई है। पहली कैटेगरी में 18 से 40 वर्ष और दूसरी कैटेगरी में 40 से 60 वर्ष के लाभार्थियों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री परिवार सम्मान निधि योजना के तहत दी जाने वाली राशि लेने के लिए पहली कैटेगरी वालों के लिए चार और दूसरी कैटेगरी वालों के लिए 2 विकल्प होंगे। लाभार्थी जैसे लेना चाहे, उसी विकल्प को चुन सकता है। इस योजना के लिए बजट में 1500 करोड़ रु. का प्रावधान किया गया है। इसके एक दिन बाद ही सीएम मनोहर लाल ने योजना का पूरा प्रारूप जारी कर दिया। योजना के अनुसार जिस किसान के नाम जमीन होगी, उसे लाभ मिलेगा। जबकि 15 हजार तक की आय वाले परिवारों को योजना का लाभ लेने के लिए किसी एक सदस्य को मनोनीत करना हाेगा।

No comments :

Leave a Reply