HEADLINES


More

दूसरे राज्यों से खेलने वाले हरियाणवी खिलाड़ियों को भी मिलेगा स्पोर्ट्स कोटे की नौकरियों

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 19 December 2018 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
दूसरे राज्यों, सार्वजनिक उपक्रमों या एजेंसियों से खेलने वाले हरियाणवी खिलाड़ी अब प्रदेश सरकार की नौकरियों में तय 3 फीसदी स्पोर्ट्स कोटे का फायदा उठा सकेंगे। इसके लिए खिलाड़ियों के पास अब सिर्फ हरियाणा का डोमिसाइल सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
इस संबंध में खेल विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी अशोक खेमका की ओर से नोटिफिकेशन  जारी करने के बाद इसे मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने सभी विभागों को भेज दिया है। दरअसल, प्रदेश में स्पोर्ट्स कोटे की नौकरियों में आवेदन के लिए खिलाड़ियों के पास ग्रेडेशन सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है
इसके लिए अभी तक 3 शर्तें पूरी करनी होती थीं। पहली- खिलाड़ी हरियाणा की ओर से नेशनल प्रतियोगिता खेला हो। दूसरी- दूसरे राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों से न खेलता हो। तीसरी- खिलाड़ी के पास हरियाणा का डोमिसाइल सर्टिफिकेट हो। कई हरियाणवी खिलाड़ी चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल समेत अन्य राज्यों से खेलते हैं। इसके मद्देनजर खेल विभाग ने ग्रेडेशन सर्टिफिकेट के लिए पहली दो शर्तें खत्म कर दी हैं।

No comments :

Leave a Reply