//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद,13 नवम्बर। रोड़वेज हड़ताल
में भिवानी के डीसी व एसपी द्वारा गिरफ्तार किए गए कर्मचारी नेताओं के साथ
किए थाने में अमानवीय व्यवहार से खफा कर्मचारियों के डीसी कार्यालय पर
आक्रोश प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सर्व सम्मति से पारित किए प्रस्ताव में
दोनों अधिकारियों को भिवानी से ट्रांसफर करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही
करने की मांग की गई। प्रर्दशन में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपायुक्त की
गैर मौजूदगी में एसडीएम को सौंपा गया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बेनर
तले महासचिव सुभाष लांबा,जिला प्रधान अशोक कुमार व सचिव युद्धवीर सिंह
खत्री के नेतृत्व में आयोजित इस प्रर्दशन में बिजली, हुड्डा, सिंचाई,
पशुपालन,जन स्वास्थ्य, नगर निगम, रोड़वेज,वन, हैल्थ,बीएंडआर, टूरिज्म आदि
कई विभागों के कर्मचारियों ने शिरकत की। प्रर्दशन में जीएम रोड़वेज के
तानाशाहीपूर्ण रवैए की शिकायत एसडीएम को की गई और उनके खिलाफ निंदा
प्रस्ताव पारित किया गया।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा ने प्रर्दशनकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि 31अक्टूबर को रोड़वेज हड़ताल के दौरान 15 कर्मचारी नेताओं को डिपो पर प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद थाने में ले जाते समय बस में कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई की गई। इतना ही नही जबरन कर्मचारी नेताओं को नंगा करके हवालात में बंद कर दिया। डीसी व एसपी ने करीब चार घंटे सिविल लाईन पुलिस स्टेशन में बैठ कर इन कर्मचारियों को टोरचर करवाया गया। हवालात में कपड़े उतार कर बंद किए नेताओं को ओढने के लिए कम्बल तक नही दिए गए। दोनों अधिकारियों ने नेताओं को धमकी दी कि नेतागिरी छोड़ दो वरना ऐसे मुकदमों में फंसा देंगे की सारी उम्र जेल में सड़ते रहोगे बाहर नही निकल पाएंगे। इनके निर्देश पर इन नेताओं के खिलाफ 307 तक के झुठे मुकदमे दर्ज किए गए।

No comments :