HEADLINES


More

सर्व कर्मचारी संघ स्वास्थ्य कर्मचारीयों की 27 अगस्त से चल रही हड़ताल के समर्थन में कूदा

Posted by : pramod goyal on : Monday, 3 September 2018 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारीयों की 27 अगस्त से चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के समर्थन में कूद गया है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बेनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारी 6 सितम्बर को सभी जिलों में आक्रोश प्रदर्शन करते हुए हड़ताल के प्रति एकजुटता प्रकट करेंगे। सर्व कर्मचारी  संघ हरियाणा ने सरकार द्वारा मानी हुई मांगों की अधिसूचना जारी कर 27 अगस्त से चल रही हड़ताल को समाप्त करवाने की ब
जाए एस्मा लगाने की घोर निंदा की है। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा ने बताया कि प्रदेश के कर्मचारी हड़ताली एमपीएचडब्ल्यू वह रोड़वेज कर्मचारियों पर लगाए गए एस्मा का माकूल जवाब 10 सितंबर को आयोजित विधानसभा कूच के द्वारा देंगे।

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के  महासचिव सुभाष लांबा, जिला प्रधान अशोक कुमार व सचिव युद्धवीर सिंह खत्री ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री हड़ताली एमपीएचडब्ल्यू एसोसिएशन से बातचीत करने की बजाय हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देकर हड़ताली कर्मचारियों को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिन मांगों को लेकर एमपीएचडब्ल्यू हड़ताल पर हैं, उनकी मांगों के प्रस्ताव पिछले तीन महीने से वित्त विभाग में स्वीकृति के लिए लम्बित है। उन्होंने मंत्री से हड़ताली कर्मचारियों को धमकी देने की बजाय वित्त विभाग से प्रस्ताव स्वीकृत करवा के मांगों की नोटिफिकेशन जारी करवाने की मांग की।

No comments :

Leave a Reply