HEADLINES


More

जिंदाबाद-मुर्दाबाद करने वालेे कर्मचारी केरल बाढ़़ पीड़ितों के लिए सहायता के लिए सामनेे आए

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 22 August 2018 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर आए दिन जिंदाबाद-मुर्दाबाद करने वालेे कर्मचारी मंगलवार को केरल केे बाढ़़ पीड़ितों के लिए सहायता के लिए सामनेे आए। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणाा के बैनर तले संघ केे पदाधिकारियों ने मंगलवार को बाढ़़ राहत राशि एकत्रित करनेे का अभियान चलाया। सर्व कर्मचारी
संघ हरियाणा के महासचिव सुभाष लांबा , वरिष्ठ उपप्रधान नरेश कुमार शास्त्री, प्रधान अशोक कुमार व  जिला सचिव युद्धवीर सिंह खत्री के नेतृत्व में चलेेे इस अभियान केे तहत कर्मचारियों ने सबसे पहले नगर निगम कर्मचारियों से राशि एकत्रित की और उसकेेे बाद शहर में बाढ़ राहत राशि  एकत्रित करने का अभियान चलाया । जिसको कर्मचारियों व आम जनताा के साथ साथ दुकानदारो ने भी भरपूर सहयोग एवं अभियान  का समर्थन किया। इस इस अभियान में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के नेता करतार सिंह,बृजवती,नानक चंद खरालियां,बलबीर सिंह बाल गुहेर,सोमपाल झंझोटियां,मुकेश बनिवाल,टीका राम शर्मा आदि शामिल थे। यह अभियान शुक्रवार तक निरंतरता में चलाया जाएगा।

No comments :

Leave a Reply