HEADLINES


More

शिव भक्तों का अपमान बर्दाश्त नही होगा : धर्मबीर भड़ाना

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 8 August 2018 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 8 अगस्त। आम आदमी पार्टी के जिला कार्यकर्ताओं ने आज बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के बी.के. चौक पर आज प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूका और भाजपा सरकार के प्रति जमकर नारेबाजी की। लोकसभा अध्यक्ष गिर्राज शर्मा एवं बडख़ल विधानसभा अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना की अध्यक्षता में आयोजित किए गए इस पुतला दहन कार्यक्रम में रणबीर चंदीला, राजूद्दीन, अखिल भड़ाना, सुनील ग्रोवर, नईमुद्दीन, नईम खान, मनोज, अमित वाल्मीकि, गीता शर्मा, मंजीत सैनी, हीरालाल सैनी, मनोज भाटी, अमित त्यागी, ब्रजेश नागर, राहुल बैसला, राजन गुप्ता, मनोहर विरमानी, रघवर दयाल एवं इमरत खान आदि शामिल थे। 
कांवड़ लेकर लौट रहे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद को पानीपत में पुलिस द्वारा रोका गया और उनकी गाड़ी की तलाशी ली गई। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में रोष है और समस्त हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पुतले फूके गए। प्रदर्शनकारी आज सुबह नगर निगम कार्यालय पर एकत्रित हुए और खट्टर सरकार के प्रति जमकर नारेबाजी एवं बयानबाजी की। इसके पश्चात बी.के. चौक पर जाकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूका गया। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए आप नेता धर्मबीर भड़ाना एवं गिर्राज शर्मा ने कहा कि शिव भक्तों का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं होगा।

No comments :

Leave a Reply