HEADLINES


More

युवा कांग्रेस द्वारा मनाया गया बहन बचाआे - संविधान बचाओ कार्यक्रम

Posted by : pramod goyal on : Sunday 26 August 2018 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 
युवा कांग्रेस द्वारा रक्षाबंधन के दिन देश भर में बहन बचाओ - संविधान बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी कड़ी में फरीदाबा
द युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तरुण तेवतिया के नेतृत्व में भी जिले की सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेसियों ने बहनों से भारतीय संविधान के प्रथम पृष्ठ की राखियां बनवाकर बंधवाई। मौके पर युवा कांग्रेसियों ने महिलाओं और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। 
जिला अध्यक्ष तरुण तेवतिया ने कहा कि बीजेपी के कार्यकाल में महिलाओं संबंधित आपराधिक घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। सरे आम छेड़छाड़, लूटपाट, चैन स्नेचिंग, रेप आदि की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐेेसे में माताएं बहने घरों से निकलने भी डरने लगी हैं। सरकार केवल आश्वसन दे रही है, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। सरकार का ध्यान केवल संविधान से छेड़छाड़ करने की तरफ है। आए दिन संविधान में मौजूद कानूनों से छेड़छाड़ कर सरकार लोकतंत्र से खिलवाड़ कर रही है। युवा कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर बहनों व संविधान को बचाने के लिए रक्षाबंधन के दिन कार्यक्रम आयोजित किए गए। तरुण तेवतिया ने बताया कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद यादव, उपाध्यक्ष श्रीनिवास और हरियाणा प्रभारी जगदीप कंभोज गोल्डी के आदेशानुसार फरीदाबाद में बहन बचाओ - संविधान बचाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बहनों से संविधान के प्रथम पृष्ठ की राखियां बनवाकर बंधवाई। मौके पर युवा कांग्रेस ने बहनों व संविधान की रक्षा करने का संकल्प भी लिया। इस दौरान फरीदाबाद विधानसभा अध्यक्ष नितिन सिंगला, तिगांव विधानसभा अध्यक्ष अनिल चेची, लीगल सेल के प्रधान राजेश खटाना, जिला महासचिव इकबाल कुरैशी, इशांत कथूरिया, सैंडी बैंसला, पंकज सिंह, दीपक सिंह, हरिओम राय, बंटी चेची, मंजीत, अंकित, कंचन, सरस्वती, निर्माला, बेबी, गीता आदि मौजूद थे।

No comments :

Leave a Reply