HEADLINES


More

अधिकारियों को गधे पर बिठाकर जूतों की माला डालने के बाद शहर में घुमायेंगे सफाई कर्मचारी

Posted by : pramod goyal on : Thursday 26 July 2018 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
 निगर निगम फरीदाबाद को चूना लगाने वाले अधिकारियों को गधे पर बिठाकर जूतों की माला डालने के बाद शहर में घुमायेंगे सफाई कर्मचारी। ये बयान सफाई कर्मचारियों के प्रधान बलवीर बालुगुहेर ने नगर निगम पर चल रहे धरने के दौरान दिया। मुख्यमंत्री द्वारा मांगे माने जाने के बाद भी लागू न करने से नाराज सफाई कर्मचारी पिछले आठ दिनों से निगम मुख्यालय पर धरना दे रहे हैं, जिनकी मांग मई में मान ली गई थी, न तो उन्हें 13 हजार रूपये न्यनतम वेतन दिया जा रहा है और न ही ठेकेदारी प्रथा रोकी जा रही है।
भाजपा सरकार की वायदा खिलाफी के
खिलाफ एक बार फिर फरीदाबाद नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सफाई कर्मचारियों के प्रधान बलवीर बालुगुहेर ने बताया कि मई के महीने में उन्होंने पूरे प्रदेश में न्यूनतम वेतन 13 हजार रूपये देने और ठेकेदारी प्रथा खत्म करने जैसी कई मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था, जिन मांगों को सरकार ने मान लिया था, मगर अभी तक लागू नहीं किया था, उपर से फरीदाबाद निगम आयुक्त मोहम्मद साईन और चीफ इंजीनियर डी आर भास्कर फिर से ठेकेदारी में लोगों को भर्ती कर रहे हैं। इस वायदा खिलाफ के खिलाफ कर्मचारी पिछले 8 दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। 
बलवीर बालुगुहेर ने निगम अधिकारियों के खिलाफ विवादित बयान देते हुए कहा कि उनके पास निगम के कुछ ऐसे अधिकारियों के पुख्ता सबूत है जो निगम को चूना लगाने में लगे हुए हैं। जिन्हें वह गधे पर बिठाकर जूतों की माला पहनाने के बाद शहर में धुमायेंगे।

No comments :

Leave a Reply