//# Adsense Code Here #//
देश में आंधी ,तूफ़ान और भारी बरसात के साथ आने वाली बड़ी आपदा की आशंका के चलते हरियाणा राज्य ने सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए है लेकिन बावजूद इसके कई गैर सरकारी स्कूल सरकार के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए खुले दिखे इससे साफ पता चलता है की गैर सरकारी स्कूल किस कदर अपनी मनमानी चलते है। वहीँ जाव इस बारे में स्कूल के प्रधानाध्यापको से बात की गई तो सभी स्कूल खोलने के पीछे अलग-तर्क देते दिखे। वहीँ फरीदाबाद की शिक्षा अधकारी ने स्कूल के प्रधानाध्यापको से बात करते हुए उन्हें जमकर फटकार लगाई।
सरकार के आदेश को ठेंगा दिखाते दिखाई दे रहे यह वही निजी स्कूल है जो सरकार दवारा दी गई किसी बड़ी आपदा के आशंका के चलते दो दिन की
छुट्टी के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे है.वैसे तो गैर सरकारी स्कूलों की मनमानी के किस्से तो आम है जिससे हर अभिभावक परेशान है लेकिन इनकी मनमानी इतनी है की यह सरकारी आदेश को भी ताख पर रख कर अपनी मनमानी चलाते है। इसी खुलासे के लिए हमारी टीम ने आज फरीदाबाद के शहर के गैर सरकारी स्कूलों का जायजा लिया तो पाया की शहर में एक नहीं बल्कि कई गैर सरकारी स्कूल बेधड़क खुले जिन्हे न तो अपने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चो की जान -माली की चिंता है और न ही सरकार के आदेश का कोई डर है,जब हमने उनसे स्कूल के खोले जाने की बात पूछी तो सभी स्कूल के प्रिंसिपल अलग -अलग प्रतिक्रिया देते दिखे।

No comments :