//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने एक और अनोखी पहल करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर सरकारी स्कूल के होनहार बच्चों को सम्मानित करने का कार्य किया है। फरीदाबाद नगर निगम के सभागार में विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा के सरकारी 27 सरकारी स्कूलों में सभी कक्षाओं में पहले , दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह और नकद राशि देकर सम्मानित किया। विपुल गोयल ने खुद को जनप्रतिनिधि के तौर पर
मिले स्मृति चिन्ह के साथ पहले स्थान पर रहने वाले बच्चों को 3100, दूसरे स्थान पर रहने वाले बच्चों को 2100 और तीसरे स्थान पर रहने वाले बच्चों को 11 रूपये देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चंडीगढ़ से बच्चों के साथ जुड़े। बच्चों ने मुख्यमंत्री के जन्मदिन का 65 किलो का केक भी काटा और उन्हे जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विपुल गोयल की बच्चों को सम्मानित करने की पहल की सराहना की । मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हम सब मिलकर हरियाणा को नई ऊंचाईयों पर लेकर जाएंगे।

No comments :