HEADLINES


More

फरीदाबाद मे न्यूज चैनल के वीडियो जर्नलिस्ट पर रिवाल्वर से किया जानलेवा हमला

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 5 May 2018 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में वर्षो से बराही माता के तलाब में लगने वाले आस्था के नाम पर मेले में हो रहे अश्लील डाँस की कवरेज करने पहुंचे एक निजी चैनल के वीडियो जर्नलिस्ट को मेले के संचालक की शह पर कुछ बदमशों ने नीचे  गिरा कर बुरी  तरह से पिटाई कर दी और रिवाल्वर से जानलेवा हमला करते हुए मेले के आस पास देखे जाने पर वीडियो जर्नलिस्ट को जान से मारने की धमकी भी दी ।जैसे तैसे उसने अपनी जान बचाई जिसके बाद कुछ पत्रकारों के सहयोग से घायल वीडियो जर्नलिस्ट को फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पूरी घटना देर रात की है। लेकिन  हैरान करने वाली बात है की यह मेला फरीदाबाद एसीपी के ठीक कार्यालय के सामने कुछ ही दुरी पर चला रहा है बावजूद इसके वाहन पर सुरक्षा के कोई सुरक्षा के इंतजाम  नहीं थे और लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकार पर जानलेवा हमला हो गया।अब पुलिस इस मामले में कारवाही की की बात कह रही है। वहीँ इस घटना के की कड़ी निंदा करते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने ये आश्वाशन दिया है की इस घटना के किसी भी दोषी को नहीं बक्शा जाएगा और मेले में होने वाले अश्लील डांस की जाँच करा कर उसे बंद कराया जायेगा। 

No comments :

Leave a Reply