//# Adsense Code Here #//
पृथला के गांव जाजरू में इनफोर्समेंट विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध प्लॉटिंग के लिए विकसित की जा रही कच्ची सड़कों को आज ध्वस्त कर दिया। विभाग ने मौके से ही एक ट्रक को भी जब्त किया है जो कि अवैध प्लॉटिंग के लिए मलबा लाने का काम करता था। इनफोर्समेंट विभाग के साथ मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। फिलहाल विभाग ने अवैध प्लॉटिंग विकसित करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। जेसीबी च
लाकर कच्ची सड़कों को ध्वस्त करने का ये नजारा पृथला के गांव जाजरू का है जहां पर भूमाफियाओं के द्वारा अवैध प्लॉटिंग करने के साथ-साथ सड़कों का भी निर्माण किया जा रहा था। इनफोर्समेंट विभाग को मिली सूचना के आधार पर आज गांव जाजरू में अवैध रूप से चल रहे इस गोरखधंधे को शुरूआत में ही ध्वस्त कर दिया गया। भूमाफियाओं के हौंसले इतने बुलंद थे कि जिस वक्त इनफोर्समेंट विभाग कच्ची सड़कों को ध्वस्त करने में लगा था ठीक उसी वक्त वहां पर अवैध प्लॉटिंग करने वालों का मलबे से लदा ट्रक आ गया और पुलिस और इनफोर्समेंट विभाग की अनदेखी करते हुए मलबा डालने की तैयारी करने लगा। इनफोर्समेंट विभाग के मुखिया नरेश कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक, परिचालक और ट्रक तीनों को कब्जे में लेकर गिरफ्तार करा दिया। डीटीपी नरेश कुमार के मुताबिक फरीदाबाद में किसी भी सूरत में अवैध निर्माणों को होने नहीं दिया जाएगा और अवैध रूप से प्लॉटिंग या कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल डीटीपी नरेश कुमार ने जाजरू गांव में चल रही इस अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।

No comments :