HEADLINES


More

निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 260 मरीजों की विभिन्न रोगो की जांच की गयी

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 8 May 2018 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। भाटिया सेवक समाज रजि द्वारा संचालित निशुल्क ऑखों की जांच एवं आप्रेशन कैम्प व क्यूआरजी अस्पताल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, स्त्री रोग, बाल रोग, हृदय रोग, हड्डी रोग की जांच शिविर का आयोजन 1-डी ब्लाक पार्क, नजदीक शिव मंदिर संस्थान फरीदाबाद में किया गया। यह जानकारी देते हुए भाटिया सेवक समाज के प्रधान स. मोहन सिंह भाटिया ने बताया कि इस शिविर में लगभग 260 मरीजों की विभिन्न रोगो की जांच की गयी जिसमें  100 मरीजो की आंखों की जांच की गयी और भाटिया सेवक समाज द्वारा 60 मरीजों को चश्मे व निशुल्क दवाईया भी मुहैया करायी गयी। इस शिविर के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बढखल विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा विशेष रूप से उपस्थित रही विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर सुमन बाला ने शिरकत की।
इस अवसर पर स. मोहन सिंह भाटिया ने कहा कि  इस शिविर में 10 लोगों को आंखों के आप्रेशन के लिए चुना गया है जिनका आप्रेशन भाटिय सेवक समाज द्वारा निशुल्क करवाया जायेगा। उन्होंने बताया कि भाटिया सेवक समाज का मुख्य ध्येय समाजसेवा में लीन रहना है। उन्होंने कहा कि निशुलक आंखो की जांच व आप्रेशन कैम्प का आयोजन हम समय समय पर करते है ताकि उन लोगों की आंखों को नुकसान ना पहुंचे जो कि किन्ही कारणो से अपनी आखो का ईलाज कराने में सक्षम नहीं है। उन्होंने साथ ही  भाटिया सेवक समाज इन लोगों को आंखो के चश्मे व दवाईयां भी निशुलक वितरित करता है।  इस अवसर पर क्यूआरजी अस्पताल के डाक्टरो की टीम ने आये हुए मरीजो की जांच की।


No comments :

Leave a Reply