//# Adsense Code Here #//
नई दिल्ली: यूपी
की दो लोकसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में जहां समाजवादी पार्टी को
मजबूती देने और बीजेपी को हराने के लिए बीएसपी ने अपने समर्थन की घोषणा कर
दी है. वहीं अब कांग्रेस पार्टी की ओर से भी खबर आ रही है कि वह भी अपना
उम्मीदवार हटा सकती है. सूत्रों से आ रही खबरों के मुताबिक कांग्रेस इस
बारे में विचार कर रही है. पहले भी बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस इस
प्रकार के कदम पर विचार कर चुकी है. वह सपा के साथ एक एक सीट की बात कर रही
थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं. कांग्रेस पार्टी का प्रयास है कि बीजेपी को एक
होकर ही हराया जा सकता है. इन दोनों ही सीटों पर बीजेपी ने अच्छी जीत हासिल
की थी और सपा-बसपा को मिले वोटों के जोड़ भी दिया जाता तब भी बीजेपी को
मिले मतप्रतिशत को पार नहीं पा रहे थे. ऐसे में कांग्रेस पार्टी भी अपना
उम्मीदवार हटाकर एक मजबूत लड़ाई पेश करने की रणनीति पर चल सकती है.

No comments :