HEADLINES


More

फरीदाबाद में 13 साल की बच्ची के साथ पडोसी युवक ने किया रेप

Posted by : pramod goyal on : Monday, 5 March 2018 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में नहीं थम रहे रेप के मामले। ताजा मामला फरीदाबाद के  थाना सेक्टर 55 इलाके का है जहाँ एक 13 वर्षीय नाबालिका बच्ची के साथ उसी के पडोसी ने टॉफी खिलने का झांसा देकर बलात्कार किया और बच्ची को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लेकिन बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दे दी जिसके बाद बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज  आरोपी को गिरफ़्तार कर मममले की जाँच शुरू कर दी है। बता दे की हाल ही में हरियाणा सरकार ने 12 साल तक की बच्चि
यों के साथ बलात्कार करने के मामले में फ़ासी की सजा का फैसला लिया है ,बावजूद इसके आरोपियों में कोई भय नहीं दिखाई दे रहा है।   
 थाना सेक्टर 55 क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिका को उस समय अपनी हवस का शिकार बना दिया जब घर से दुकान पर सामान लेने के लिए जा रही थी उसी समय युवक ने उसे टॉफियों का लालच देकर बुला लिया और बहला-फुसलाकर पास ही पड़े एक खाली प्लॉट में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और उसे किसी से भी कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। लेकिन बच्ची रोते बिलखते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना ककी जानकारी दे। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बच्ची का सिविल अस्पताल बादशाह खान में मेडिकल करवाया। फिलहाल पुलिस ने  आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जाँच शुरू कर दे है।

No comments :

Leave a Reply