HEADLINES


More

SSC परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ फूंका नरेंद्र मोदी का पुतला

Posted by : pramod goyal on : Monday, 5 March 2018 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
फ़रीदाबाद । आज एनएसयूआई फ़रीदाबाद के कार्यकर्ताओ ने हरियाणा एनएसयूआई प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में SSC परीक्षाओं में हुई धांधली के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए मैगपाई चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका । इस दौरान मुख्य रूप से छात्र नेता विकास फागना, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर अजित त्यागी, अक्की पंडित, शुभम आदि मौजूद थे ।
इस दौरान कृष्ण अत्री ने कहा कि एक तरफ तो हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी देश में से भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात करते है और दूसरी तरफ SSC के पेपर लीक करवा कर युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है ।
उन्होंने कहा कि मोदी जी ने हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वायदा किया था जिसमे सरकार नाकाम रही और उल्टा जो युवा मेहनत करके रोजगार प्राप्त करना चाहते है उनका हक छीनने का कार्य कर रही है ।

No comments :

Leave a Reply