HEADLINES


More

फरीदाबाद में बदमाशों का कहर - मामूली कहा सुनी पर एक व्यक्ति पर दो बार चढ़ाई गाड़ी ओर उतारा मौत के घाट

Posted by : pramod goyal on : Friday, 16 March 2018 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
सरेआम शराब पी रहे बदमाशों ने गाड़ी चढ़ाकर युवक को उतारा मौत के घाट, देर रात किसी काम को खत्म करके मामा-भांजा जा रहे थे अपने घर, मामूली सी कहासुनी में युवक के ऊपर चढ़ाई गाड़ी, मौके पर ही हुई युवक की मौत, मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया बीके अस्पताल, पुलिस ने 8 लोगों के ऊपर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
सिविल अस्पताल बीके में दिखाई दे रही ये भीड़ गांव ताजुपुर निवासी मनोज की हत्या के बाद इकट्ठे हुए है, युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए यहां पर लाया गया,ये सब इस बात से सन्न हैं कि इनके गांव में आए भांजे को इनके गांव में ही मौत के घाट उतार दिया गया परिजनों का आरोप है कि कुछ युवक दो गाड़ियों में सवार होकर खुलेआम सड़क पर शराब पी रहे थे कि अचानक शराब पी रहे बदमाशों ने मोटर साइकिल पर सवार हो कर जा रहे मामा-भांजा को रोक लिया औऱ उनसे बदतमीजी शुरू कर दी, लेकिन मामा-भांजा ने उनकी बातों का अनसुना करते हुए वहां से निकल गए लेकिन गांव ताजुपुर के पास पहुंचते ही गाड़ी में सवार बदमाशों ने युवक मनोज को गाड़ी से टक्कर मार दी, गाड़ी में सवार बदमाश इतने पर नहीं रूके और उन्होंने दोबारा जमीन पर पड़े मनोज के ऊपर गा़ड़ी चढ़ा दी, जिससे मनोज नाम के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के मामा आलोक सिंह की माने तो कि मैं अपने भांजे और भाई को लेने जा रहा था कि अचानक शराब पी रहे युवकों ने मुझे रोकना चाहा लेकिन मैं नहीं रूका लेकिन शराब पी रहे बदमाशों ने जबरदस्ती रूकवा कर बदतमीजी शुरू कर दी लेकिन वो फिर भी अनसुना करके आगे गांव की ओर निकल गए और इसके बाद बदमाशों ने पीछे से आकर उनके भांजे के ऊपर दो बार गाड़ी चढ़ा दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और बदमाश हत्या करने केबाद मौके फरार हो गए।

No comments :

Leave a Reply