HEADLINES


More

वल्र्ड यूनिवर्सटी शूटिंग चैम्यिनशिप में अनमोल जैन ने साधा गोल्ड पर निशाना

Posted by : pramod goyal on : Friday, 16 March 2018 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
बल्लभगढ़। मलेशिया के कुआलालुम्पुर में चल रही एफआईएसयू वल्र्ड यूनिवर्सटी
शूटिंग खेल चैम्पियनशिप 2018 में अंतरराष्ट्रीय शूटर अनमोल जैन ने 10
मीटर एयरपिस्टल में टीम स्पर्धा में गोल्ड मैडल हासिल कर देश का नाम रोशन
किया है। अनमोल के साथ टीम में अचल प्रताप सिंह गे्रवाल व निशांत सिंधू
है। चैम्पियनशिप 14 से 18 मार्च तक होगी। तीनों खिलाड़ियों ने 1800 में से
1725 स्कोर मारकर देश के लिए गोल्ड मैडल हासिल किया।
अग्रवाल कॉलेज में बीबीए के छात्र अनमोल जैन ने गुरुवार को हुए 10 मीटर
एयरपिस्टल के मैच में 600 में से 578 का स्कोर मारा था, जबकि अचल प्रताप
सिंह गे्रवाल ने 576 व निशांत सिंधू ने 571 का स्कोर मारा। इस बीच में
रशिया की टीम ने 1716 व कोरिया की टीम ने 1709 का स्कोर पर निशाना मारकर
दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। इस चैम्पियनशिप में वल्र्ड के अधिकत्तर
देशों के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेने मलेशिया पहुंचें हुए हैं।

No comments :

Leave a Reply