//# Adsense Code Here #//
दिल्ली में स्कूल में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं. इस बार फिर दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. दिल्ली के ओल्ड सीमापुरी इलाके के बाल कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल के अंदर गार्ड की हत्या कर दी गई. उसकी उम्र 27 साल बताई जा रही है. उसके सिर पर किसी भारी चीज से हमला किया गया है. घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है. फिलहाल हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है. कातिल का कोई सुराग नहीं मिला है.

No comments :