HEADLINES


More

संत कृपा प्रतिष्ठान की ओर से फरीदाबाद में भोजन वितरण

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 4 March 2018 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
संत कृपा प्रतिष्ठान की ओर से फरीदाबाद में भोजन वितरण
फरीदाबाद : हरियाणा राज्य के फरीदाबाद जिले के संतकृपा प्रतिष्ठान की ओर से गुलशन ङ्क्षकगर और अनीता राणा ने सैक्टर 28 स्थित वानप्रस्थ वृद्धाश्रम सेवा सदन में  करीब 60 गरीब बच्चों के लिए पका हुआ भोजन वितरित किया। जिसे बच्चों ने बड़े ही स्वाद से खाया। सदन के संचालक अनिल सरीन ने संतकृपा प्रतिष्ठान की सराहना करते हुए कहा कि संस्था पिछले कई वर्षों से समाज व  राष्ट्र हित में नेक कार्य कर रही है जिसके लिए सभी सेवादार धन्यवाद के पात्र हैं। पिछले दिनों संस्था द्वारा वृद्धाश्रम मेें फल वितरण भी किया गया था। श्री सरीन ने आगे कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य है कि वह समाज के उद्धार के लिए नित नए- नए तरीकों से गरीब लोगों व बच्चों की मदद करती रहे। इस मौके पर संस्था के अन्य कई सेवादार मौजूद रहे।

No comments :

Leave a Reply