//# Adsense Code Here #//
नवरात्रे शुरू होने से पहले फरीदाबाद में सिद्वपीठ काली मंदिर पर प्रधानी को लेकर एक विशेष समाज के लोगों में मंदिर के सामने जमकर विवाद हुआ, विवाद के लिये पहुंचे सैंकडों लोगों की भीड को देखते हुए पुलिस भी मौकेे पर पहुंची
और दोनों पक्षों को आपस में बैठकर मामला सुलझाने की अपील की लेकिन एक पक्ष ने मंदिर के सामने ही बैठकर धरना शुरू कर दिया, पक्ष का आरोप है कि मौजूदा मंदिर का प्रधान पिछले 8 सालों से मंदिर की सीट पर बैठा है जिसका चढावा गबन करके उसने प्रोपर्टी भी खरीद ली है तो वहीं मौजूदा प्रधान का कहना है कि उनका समाजिक पक्ष मंदिर पर आने वाले चढावे को लेकर प्रधान बनना चाहता है। पुलिस को इस मामले में अपना हस्तक्षेप करते हुए मामला सुलझाना होगा अन्यथा नारनौल में हुई मंदिर की सीट पर पत्थरबाजी फरीदाबाद में देखने को मिल सकती है।
मंदिर में आने वाले मोटे चढावे के लिये हर कोई मंदिर का प्रधान बनना चाहता है और मौका नवरात्रों का हो तो फिर क्या बात है,, ऐसा ही दृश्य आज फरीदाबाद के सिद्वपीठ काली मंदिर पर देखा गया जहां मंदिर के सामने एक विशेष समाज के लोग हंगामा करते हुए नजर आये। ये हंगामा काली मंदिर का प्रधान बनने को लेकर था, जिसके मौजूदा प्रधान के खिलाफ सैंकडों लोग एकत्रित हुए और प्रधान बनने की बात कहने लगे। भारी संख्यां में लोगों को इकट्टा देख पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया, वहीं पुलिस ने लोगों को कहा कि दोनों पक्ष बैठकर मामला सुलझा लेें।

No comments :