HEADLINES


More

समाजसेवी रामदत्त शर्मा व युधिष्ठिर शर्मा ने बुजुर्गों व नेत्रहीनों को कम्बल बांटे

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 4 January 2018 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
 डबुआ कालोनी वृद्धा आश्रम में बुजुर्ग व नेत्रहीनों को कम्बल वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी रामदत्त शर्मा व युधिष्ठिर शर्मा ने बुजुर्गों व नेत्रहीनों को कंबल बांटे व उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि समाज को बुजुर्गों की सेवा व जरूरतमंदों की सहायता हमेशा सबको करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा होती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा महिला जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा, इनेलो महिला जिलाध्यक्ष जगजीत कौर, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा बबली, समाजसेवी अतुल त्रिखा, जनता दल यूनाइटेड प्रदेश अध्यक्ष युवा सचिन तंवर, समाजसेवी संजीव कुशवाहा, लिव फार नेशन संगठन के संयोजक अनिल कौशिक, ललित शर्मा, तरुण सोनी, रामनिवास वर्मा आदि मौजूद थे।

No comments :

Leave a Reply