HEADLINES


More

ओवर लोडिंग माल वाहनों की ई-सिस्टम के अन्तर्गत करवाई जाने वाली नियमित चालानिंग व चैकिंग की रूपरेखा

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 4 January 2018 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद,।  हरियाणा सरकार द्वारा परिवहन विभाग के सहयोग स्वरूप अन्य विभागों के सक्षम अधिकारियों द्वारा भी ओवर लोडिंग माल वाहनों की ई-सिस्टम के अन्तर्गत करवाई जाने वाली नियमित चालानिंग व चैकिंग की रूपरेखा को सुनिश्चित करने व अंतिम रूप देने के उद्देश्य से इस सम्बन्ध में जिला नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त जितेन्द्र दहिया की अध्यक्षता में सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक का आयोजन आज यहां उपायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया। 
  बैठक को सम्बोधित करते हुए जितेन्द्र दहिया ने अधि
कारियों से कहा कि यह कार्य उनके विभागों के अतिरिक्त उन्हें जिम्मेदारी स्वरूप सौंपा जा रहा है। अतः वे ओवर लोडिंग अभियान को जिले में सफलतापूर्वक सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग, हरियाणा सरकार का इस सम्बन्ध में दी गई हिदायतों का बारिकी से अध्यययन करके सरकार के दिशा-निर्देशानुसार विशेषकर क्रैशर जोन इसके लिए प्रमुख केन्द्र बिंदु रहेंगे और इन क्षेत्रों में इस सघन अभियान को पूरी तन्मयता व निर्धारित हिदायतों के अन्तर्गत इलैक्ट्राॅनिक विधि से ही चालान काटकर पूरा किया जाना है। यह पूरी प्रक्रिया पूर्णतयाः पारदर्शी रखी जायेगी। 
  उन्होंने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी अपने कार्यदायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करें। श्री दहिया ने इस सम्बन्ध में आगामी निरीक्षण कार्यक्रम को शुरू करने तथा सहायक अमले की मदद लेने बारे अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

No comments :

Leave a Reply