HEADLINES


More

पुलिस के पत्थर से गई युवक की जान, लोगों ने रोड जाम कर SHO को पीटा

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 2 December 2017 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
यमुनानगर में खनन करने वालों पर कार्रवाई करने के दौरान शनिवार अलस्सुबह एक युवक ट्राली के नीचे आ गया। उसकी मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने इसके लिए पुलिस को जिम्मेदार बताया। आरोप है कि वसूली के दौरान बहसबाजी हुई और फिर पुलिस वाले पत्थर मारने शुरू कर दिए, इनमें से एक पत्थर कनपटी पर लगने के बाद युवक ट्रैक्टर से नीचे गिरकर पहिये के नीचे आ गया। लोगों ने एनएच-73 पर ट्रैफिक जाम कर दिया तो मान-मनौव्वल की कोशिशों के बीच लोगाें ने मौके पर पहुंचे थाना छछरौली प्रभारी को पीट दिया।
 शनिवार अलस्सुबह लाल टोपी घाट पर खिजराबाद पुलिस एसएचओ के नेतृत्व में खनन करने वालों पर कार्रवाई करने पहुंची। इसी दौरान ट्रैक्टर से नीचे गिरकर टायर के नीचे दबने से गांव अराइयांवाला निवासी 25 वर्षीय मोनू की मौत हो गई।
 परिजनों का आरोप है कि एसएचओ ने खनन कर रहे लोगों पर पथराव किया था, जिसमें से एक पत्थर मोनू की कनपटी पर लगा तो वह नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के नीचे दब जाने से उसकी मौत हुई। इससे गुस्साए लोगों ने शनिवार को थाना खिजराबाद में पथराव किया।
गुस्साए लोगों ने पुलिस जिप्सी के शीशे तोड़ दिए। जब परिजनों को समझाने के लिए एसएचओ छछरौली वीरेंद्र राणा मौके पर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें भी पीट दिया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

No comments :

Leave a Reply