//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में केबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने एक साथ रैडक्रॉस के तीन
रैन बसेरों औचक निरीक्षण किया। जहां खामियां मिलने पर मंत्री ने रैड क्रॉस
सचिव को जमकर लताड मारी और कहा कि सैक्रेटरी साहब ठीक से काम कर लो नहीं तो
बुढापे में सस्पेंड कर दूंगा। रैन बसेरों में साफ सफाई, टॉयलेंट बाथरूम कि
उचित व्यवस्था न होने पर और छोटी रजाईयां और उनकी क्वालिटी खराब होने पर
मंत्री साहब अधिकारियों पर भडकते हुए नजर आये। इतना ही नहीं संस्पेंड कर
देने की धमकी देते हुए एक दिन में सब कुछ ठीक करने के निर्देश भी दे डाले।
फरीदाबाद में बेसहारा और बेघरों के लिये रैडक्रॉस द्वारा बनाये गये रैन
बसेरों को देखने के लिये आज हरियाणा के केबिनेट मंत्री विपुल गोयल औचक
निरीक्षण पर निकले। सर्वप्रथम मंत्री ने सैक्टर 14 के नशा मुक्ति केन्द्र
मेंं बनाये गये रैन बसेरे का निरीक्षण किया जहां मंत्री साहिब रजाई गद्दों
की क्वालिटी और लंबाई चौडाई कम होने से रैडक्रॉस अधिकारियों पर भडकते हुए
नजर आये,, इतना ही नहीं रैडक्रॉस अधिकारियों पर वाहवाही लूटने के लिये
महिला रैन बसेरा दिखाना भी महंगा पड गया, क्योंकि रैन बसेरे में टॉयलेट
बाथरूम और पानी की उचित व्यवस्था ही नहीं थी जिसे देखकर मंत्री साहिब
रैडक्रॉस सैक्रेटरी बीबी कथूरिया पर भडक गये और कहा कि सैक्रेटरी साहब काम
ठीक से कर लो नहीं तो बुढापे में सस्पेंड कर दूंगा। मंत्री विपुल गोयल का
निरीक्षण यहीं नहीं रूका इसके बाद रैडक्रॉस के मुख्यालय और ओल्ड फरीदाबदा
रेलवे स्टेशन का भी औचक निरीक्षण किया जहां कि व्यवस्थायें ठीक न होने पर
मंत्री ने रैडक्रॉस अधिकारी को निर्देश दिये कि एक दिन में रजाई गद्दे और
टॉयलेट बाथरूम की व्यवस्थायें ठीक कर लो।

No comments :