//# Adsense Code Here #//
पटना
के प्रॉपर्टी डीलर को फरीदाबाद बुलाकर की दो गोली मारकर की हत्या| हत्या
करने से पूर्व दोनों हत्यारे प्रॉपर्टी डीलर को फरीदाबाद में जंगलों में
लेकर गए और उसके पेट में गोलियां मार दी| गोली लगने के बाद मरने से पहले
घायलावस्था में पुलिस और पटना में अपने एक मित्र को फ़ोन करके बताया तथा
उसे बचाने की अपील भी की| लेकिन फरीदाबाद पुलिस की तरफ से उसे कोई हेल्प
नहीं मिली| फरीदाबाद पहुँचने पर परिजन 6 घंटे तक पुलिस को सम्पर्क कर जंगल
की लोकेशन बताते रहे, लेकिन पीड़ितों की मदद करने की बजाय पाली पुलिस चौकी
इंचार्ज सिर्फ परिजनों को बरगलाता रहा| हत्यारों ने प्रोपेर्टी डीलर को
फरीदाबाद आने के लिए मोबाइल फ़ोन से हवाई जहाज का टिकट भेजा था|
अँधेरे में दिखाई दे रहा यह फरीदाबाद का बादशाह अस्पताल है, जहां पर पटना
के बैरिया प्रॉपर्टी डीलर प्रवीण की फरीदाबाद में हत्या होने के बाद शव का
पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है| दरअसल मूलरूप से पटना बिहार निवासी प्रवीण
वहां प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था| अपने ही जिले में रहने वाले वरुण
सिंह से उसने एक जमीन 1 करोड़ 36 लाख रुपए में खरीदी थी, जिसकी सारी पेमेंट
वरुण ने ले भी ली| मृतक के भाई श्रवण कुमार शर्मा की मानें तो पेमेंट लेने
के बाद जब रजिस्ट्री का समय आया तो वरुण भाग गया, जिस पर परवीन ने वरुण के
खिलाफ मामला भी दर्ज करवा दिया| भाई की मानें तो उसी रंजिश में वरुण ने
प्रवीण को उसके मोबाइल पर हवाई जहाज का टिकट भेजकर दिल्ली बुलाया और कोई
दूसरी जगह या पैसे देने की बात कहा| उसके बाद वरुण और उसके साथी अजय यादव
ने फरीदाबाद में पाली-सूरजकुंड रोड जंगलों में जाकर गोली मारकर उसकी हत्या
कर दी|

No comments :