HEADLINES


More

एक बार फिर जाट आंदोलन की चेतावनी - हरियाणा पुलिस अलर्ट पर

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 21 January 2017 0 comments
pramod goyal
Saved under : ,
//# Adsense Code Here #//
पिछले साल दुनियाभर में हरियाणा का शर्मसार कर देने वाले जाट आरक्षण आंदोलन में कई हजार करोड़ का नुकसान हुआ था, वहीं 30 लोगों की जानें भी चल गई थी। अब जबकि एक बार फिर से समुदाय के नेताओं ने आंदोलन की घोषणा कर दी है तो ऐसे में लॉ एंड आर्डर को संभालना भी जरूरी है। इसी के चलते हरियाणा पुलिस के एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर मोहम्मद अकील ने पूरे पुलिस डिपार्टमेंट को अलर्ट पर रख सभी की छुटि्टयां रद्द कर दी हैं।
 एक ओर शुक्रवार को चंडीगढ़ में मीडिया से मुखातिब अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक ने फिर से आंदोलन की चेतावनी दी तो दूसरी ओर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पिछली घटनाओं को इस बार दोहराया नहीं जाएगा।
मलिक ने ऐलान किया कि 29 जनवरी से हर हाल में उनका आंदोलन शुरू होगा। पहले चरण में 19 जिलों में धरने शुरू किए जाएंगे। सभी धरने ग्रामीण इलाकों में होंगे।
जहां मलिक ने बताया कि बाकी के तीन जिलों गुड़गांव, पंचकूला और मेवात में फरवरी में धरने शुरू होंगे, वहीं आरोप लगाया कि सरकार ने उनके साथ वादा खिलाफी की है, उनकी एक भी मांग पूरी नहीं की गई है।

No comments :

Leave a Reply