HEADLINES


More

दुल्हन पहुंची दूल्हे के द्वार, बैंड-बाजे के साथ

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 21 January 2017 0 comments
pramod goyal
Saved under : ,
//# Adsense Code Here #//
फतेहाबाद में शुक्रवार दोपहर बैंड-बाजे के साथ एक लड़की को घोड़ी पर चढ़े देख लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। अब ऐसा नजारा फिल्मों या छोटे पर्दे पर ही देखने वालों के लिए यह नजारा वाकई कौतुहल का विषय था। इतना ही नहीं बाद में लड़की को दूल्हे की तरह रथ पर सवार कर दूल्हे के घर तक पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामदासिया मोहल्ले की रहने वाली कीर्ति गिल्होत्रा पेशे से वकील हैं और शहर में ही प्रैक्टिस करती हैं। कीर्ति के पिता सुभाष गिल्होत्रा ने बताया कि बीते दिनों दोनों परिवारों की रजामंदी से उनकी बेटी का रिश्ता रतिया के रहने वाले अमन के साथ तय हुआ था, जो आईलेट्स इंस्टीट्यूट चला रहे हैं।
  शुक्रवार को इन दोनों की शादी थी, जिस दौरान सामाजिक रीति-रिवाज के बिलकुल उलट कीर्ति दूल्हा बनी। वह न सिर्फ घोड़ी पर चढ़ी, बल्कि बैंड-बाजे के साथ वर पक्ष के द्वार पर उसे ब्याहने पहुंची। बारात के दौरान बग्घी पर सवार हो कीर्ति शहर की सड़कों से गुजरी। इसी के चलते यह अनोखी शादी पूरे शहरभर में चर्चा का विषय रही।
सुभाष गिल्होत्रा का कहना था कि इस प्रकार की शादी का उद्देश्य समाज में संदेश देना है कि लड़के और लड़की में कोई फर्क नहीं है।

No comments :

Leave a Reply