//# Adsense Code Here #//
गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम करने शुरू कर
दिए हैं। इसी बीच दिल्ली में हो रही फुल ड्रैस रिहर्सल के चलते भारी वाहनों
की एंट्री बैन कर दी गई है और दिल्ली से सटे हरियाणा के कई इलाकों में
भारी जाम की स्थिति पैदा हो गई है। सोनीपत में कुंडली बॉर्डर जाम में
सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं, वहीं गुड़गांव में भी लोग जाम के चलते परेशान
हो रहे हैं।
गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर प्रदेश की पुलिस ने कड़ी चैकिंग
का अभियान चला रखा है।
सोनीपत, पानीपत, गुड़गांव, रोहतक समेत तमाम बड़े
शहरों में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मेन चौक-चौराहों पर लोगों की चैकिंग
की जा रही है। उधर दिल्ली में फुल ड्रैस रिहर्सल के चलते पुलिस की
तरफ से किए गए इंतजामात के बीच दिल्ली-हरियाणा के सीमावर्ती इलाकों में
भारी वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसके चलते सोनीपत जिले के कुंडली बॉर्डर समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों
में जाम की स्थिति पैदा हो गई है और हजारों की संख्या में लोगों को परेशान
होते देखा जा सकता है।

No comments :