HEADLINES


More

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जंयती मनाई

Posted by : pramod goyal on : Monday, 23 January 2017 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद । आज़ादी के शहजादे संस्था आज देश के महान स्वतंत्रता सैनानी सुभाष चन्द्र बोस की जंयती सैक्टर 29 में मनाई । संगरक्षक तिलकराज शर्मा ने इन स्वतंत्रता सैनानीयों को नमन करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान की आज़ादी में इन महान शहीदों की कुर्बानियां कभी नही भूली जा सकती है और हमारी संस्था जोकि पिछले वर्ष मार्च में शहीदी दिवस पर आरम्भ हुई थी लगातार एैसे स्वतंत्रता सैनानीयों और शहीदों को नमन कर रही है ।
संस्था के संस्थापक हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि सुभाष चन्द्र बोस भारत की स्वतंत्रता के महान नायक थे । उनकी आज़ाद हिन्द फौज ने अग्रेज़ों के होश उड़ा दिये थे । नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने युवाओं में देश की आज़ादी की लौ पैदा की उनका यह नारा तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आज़ादी दूगां देश के युवाओं में जोश भर गया और देश के युवाओं ने भारत को आज़ाद करवाने के लिये उनकी आज़ाद हिन्द फौज में बढ़चढ़ कर भाग लिया । उनका अखबार स्वराज देश में सबसे प्रसिद्व अखबार माना जाता था जिसमें सिर्फ अगं्रेजो द्वारा किये जा रहे जुर्म और देश की आज़ादी के लिये ही लिखा जाता था ।
जगजीत कौर ने कहा कि भले ही उनकी मौत एक रहस्य बनी हुई है लेकिन एैसे महान देशभक्त कभी मरा नही करते उनकी र्कुबानी और उनका देशप्रेम का जज्बा उनको देश की आज़ादी का असली हीरो बनाता है ।
 इस मौके पर तिलकराज शर्मा,महेश पहूजा,सीमा शर्मा,दीपक छाबड़ा,सुमन रेखा कपूर,जगजीत कौर,वानी शर्मा,चौ काव्यांस सहरावत नम्बरदार,सुशमा देवगन,खुशी देवगन,दीपा मिश्रा,चौ शकुंतला सहरावत,तेजपाल गर्ग,सीमा सहरावत,पूनम सौरात,भारत कोपली,अनिल मदान ठेकेदार,विनय शर्मा,योगेन्द्र कुमार कदम आदि ने श्रद्वासुमन अर्पण किये ।



No comments :

Leave a Reply