//# Adsense Code Here #//
प्राईवेट स्कूलों द्वारा बेतहाशा फीस बढ़ोतरी को लेकर अभिभावक पिछले
काफी समय से संघर्ष कर रहे है। इस बार उन्होने सरकार के उन मंत्रियों को
घेरने का कार्यक्रम बनाया, जो किसी कार्यक्रम में शामिल होने फरीदाबाद आए
हुए थे। इस क्रम में अभिभावकों ने राज्यमंत्री नायब सैनी का उस समय घेराव
किया, जब वे सावित्रि बाई फूले के कार्यक्रम में फरीदाबाद के निगम सभागार
में बतौर मुख्य अतिथि आए हुए थे। अभिभावकों ने उन्हे अपनी व्यथा सुनाई और
कार्रवाही की मांग की। जिस पर मंत्री नायब सैनी ने उनकी मांग मुख्यमंत्री
तक पंहुचाकर उचित समाधान का आशवासन दिया। लेकिन अभिभावकों को कहना है कि
अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे 26 जनवरी के बाद संसद पर
शांतिपूर्ण विरोध करेगें।
फरीदाबाद के निगम सभागार का जहां राज्य के मंत्री नायब सैनी एक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने आए हुए थे। लेकिन उन्हे मालूम भी नहीं होगा कि यहां उनका पाला अभिभावकों से पड़ जायेगा। सरकार को निजी स्कूलों को पोषक बताने वाले बेनरों के साथ सैकड़ों अभिभावक फीस बढौतरी को लेकर इस कार्यक्रम में बिना बुलाए मेहमान की तरह आ गए और जमकर हंगामा हुआ। हांलाकि पुलिस ने उन्हे रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन अभिभावक नहीं माने और अपनी बात मंत्री तक पंहुचा ही दी। पेरेन्टस फोरम के तहत ये अभिभावक निजी स्कूलों द्वारा हर साल की जाने वाली बेतहाशा फीस बढ़ोतरी को लेकर काफी नाराज है और इस मुद्दे को लेकर स्थानीय विधायकों व मंत्री को कई बार ज्ञापन दे चुके है। लेकिन समस्या का अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

No comments :