//# Adsense Code Here #//
हांसी के मंडी सैनियान मोहल्ले में रविवार को अपने अॉफिस के बाहर
खड़े दो फाइनेंसर को तीन युवकों ने चाकुओं से गोद दिया। इसमें एक फाइनेंसर
की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल है। वारदात को अंजाम
देकर तीनों आरोपी फरार हैं।
तीनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद पिस्टल के दम पर एक युवक की बाइक लूटी और फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुमित सैनी उर्फ एसपी व सन्नी दोनों फाइनेंस का काम करते हैं। रविवार दोपहर को वे अपने अॉफिस के बाहर खड़े हुए थे। इसी दौरान मंडी सैनियान मोहल्ले का एक युवत अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा और तीनों ने चाकुओं से सुमित व सन्नी पर हमला कर दिया। इसमें सुमित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सन्नी गंभीर रुप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर युवकों ने पिस्टल के दम पर एक युवक की बाइक लूट ली और फरार हो गए।
सन्नी की हालत को देखते हुए उसे हांसी से हिसार रेफर किया गया है।

No comments :