//# Adsense Code Here #//
सराय ख्वाजा राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की जूनियर रैडक्रास तथा एन.एस.एस. इकाईयों ने ए सी पी श्रीमति पूनम डबास के सहयोग से विद्यालय में प्राचार्य डाक्टर सुरेश सिंह की अघ्यक्षता में ‘‘महिला सुरक्षा एवम् सशक्तिकरण अभियान’’ चलाया। विद्यालय की जूनियर रैडक्रास व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के क्रार्यक्रम अघिकारी व अंग्रेजीे प्रवक्ता रविन्द्र कुमार मनचन्दा नेे क्रार्यक्रम की शुरुआत करते हुए बताया कि महिला सुरक्षा विषय पर सरकार एवम् प्रशासन बहुत ही गम्भीर है तथा स्कूल और कालेज में पढने वाली बेटियांे व महिला पर किए जाने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए महिला थानों की स्थापना भी की गई है।
ए सी पी श्रीमति पूनम डबास ने छात्राओं को कहा कि वे घर पर अपने पापा को, मम्मी को, बहन को और सहेली को एफ आई आर एप डाउनलोड करने के बारे में बताएं कि किस तरह से स्मार्ट फोन में प्ले स्टोर में जाकर एफ आई आर एप इन्स्टाल कर मुसीबत के समय एफ आई आर पर क्लिक कर अपनी सुरक्षा कर सकती है ए सी पी श्रीमति पूनम और श्रीमति पूनम गुप्ता ने उन्हें कहा कि वे अपने आप को अबला न समझें और यदि कोई स्कूल और कालेज में आते जाते समय तंग करे तो उस की महिला हेल्पलाईन 1091 पर रिूाकायत करें तुरन्त कार्यवाही होगी और आप का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।
इस अवसर पर ए सी पी श्रीमति पूनम डबास के समक्ष गणतन्त्र दिवस पर प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम को मनोज शास्त्री, प्रेमचन्द तथा लोकेश पी टी आई के नेतृत्व में फुल डरेस में पेश किया। मनोज शास्त्री तथा लोकेश पी टी आई व प्रेमचन्द पिछले बीस दिनों से 200 से अधिक छात्रों एवम छात्राओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों व योगा प्रदर्शन का अभ्यास कर रहे है। प्राचार्य डाक्टर सुरेश सिंह, बी के गर्ग, मनदीप कौर, रेणु शर्मा, वीरपाल पीलवान, एन.एस.एस. अधिकारियों रविन्द्र मनचन्दा, रुप किशोर शर्मा, देशराज गोला, रेणु चैधरी, विवेक विक्रम, ब्रहम्देव यादव और नरेन्द्र शास्त्री ने छात्रों से अपील की कि वे समाज बेटियों एवम महिलाओं का सम्मान करें तथा यदि कोई महिलाओं का शोषण करता है अथवा उत्पीडन करता है उसे दण्ड दिलवा और महिला थाने में रिपोर्ट कर महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए उदाहरण प्रस्तुत करें और महिला उत्पीडन के खिलाफ आवाज उठाएं।

No comments :