//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद के सूरजकुंंड क्षेत्र की हसीन वादियों में 1 फरवरी से लगने वाले
31वें अतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले को लेकर हरियाणा के शिक्षा एंव पर्यटन
मंत्री रामबिलास शर्मा ने सूरजकुड के राजहंस होटल में प्रैसवर्ता का आयोजन
किया जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने आज मेले को लेकर अधिकारियों की
रिहर्सल बैठक ली है, जिससे मेले के दौरान आगंतुकों को किसी प्रकार की
असुविधा न हो सके, मेेले में इस बार झारखंड प्रदेश की थीम होगी और इजिप्त
देश पार्टनर कंट्री के रूप में रहेगा। मंत्री शर्मा ने बताया कि हाल ही में
उन्होंने कोर्ट से 18 एकड जमीन जीती है जिसे मेला परिसर में शामिल कर दिया
गया है जिससे मेेले में आने वाले शिल्पकारों को अपनी दुकान लगाने में कोई
परेशानी न हो। वहीं मंत्री ने पूरे विश्वास के साथ बोलते हुए कहा है कि
पिछले साल मेले में 23 देशों में हिस्सा लिया था इस बार पिछले साल की
अपेक्षा ज्यादा देश हिस्सा लेने वाले हैं और आगंतुकों की संख्यां की 20 लाख
तक पहुंचेगी। वहीं मेले में कैशलेश सुविधा का ध्यान रखा गया है तो दूसरी
ओर दर्शकों के लिये टिकट बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन और बैंकों के काउंटरों पर
भी प्राप्त होगी। इस बार का मेला एक नया कीर्तमान स्थापित करेगा। मेले से
अलग बिषय पर पूछे गये जाट आरक्षण के सबाल पर भी मंत्री ने जबाब देते हुए
कहा है कि जाट समाज का भला सिर्फ भाजपा पार्टी ही कर सकती है, उन्होंने
आरक्षण विधानसभा में पास करके से दिखा दिया है मगर कोर्ट से वो छीनकर नहीं
दे सकते, इस बिषय में कुछ जाट नेता यूपी में चुनाव लडने के लिये अपनी
राजनीति कर रहे हैं उनमें यशपाल मलिक का नाम लेेते हुए मंत्री रामबिलास
शर्मा ने कहा है कि यूपी में चुनाव लडने के लिये अगर कोई पार्टी उन्हें
टिकट न दे रही हो तो उनकी पार्टी उन्हें टिकट देने के लिये तैयार है मगर
हरियाणा के लोगों को भडकाने का काम छोड दें।

No comments :