//# Adsense Code Here #//
महावीर इंटरनेशनल सदैव ही मानवता के कार्यो के लिए तत्पर रहने वाली 27 वर्ष पुराणी संस्था है जिसने अपने अनूठे उपक्रम फरीदाबाद रोटी बैंक की प्रथम वर्षगांठ बहुत ही धूम धाम से रोज गार्डन फरीदाबाद में संचालित महावीर पाठशाला के बच्चों तथा सहयोगियों और कार्यकर्ताओं के साथ मनाई! महावीर इंटरनेशनल की पूरी टीम ने मेजर जनरल पराशर एवम विंग कमांडर चेतन कपूर के सानिध्य में ध्वजा रोहण किया और सभी उपस्थित स्वजनों को बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की ! श्री पराशर ने कहा कि जरुरत मंद भूखे लोगों को रोटी खिलाने से बहुत बड़ा पुण्य मिलता है और एम आई ने जो यह कार्य हाथ में लिया है वह बहुत ही सराहनीय एवं प्रशांसनशिय है! यह बहुत अदभुत है कि एक दिन या दो दिन या कुछ दिन नहीं पूरे वर्ष प्रतिदिन रोटी खिलाने का कार्य हुवा और आगे भी ऐसा चलेगा जिसमे दान दाताओं का विशेष योगदान को श्री चेतन कपूर ने नमन करते हुए सभी को साधुवाद दिया और आगे सहयोग करते रहने की अपील की !
वर्ष गाँठ मनाने के प्रारम्भ में महावीर पाठशाला के बच्चों ने देश भक्ति के गीत गाकर उपस्थित जान समूह का मन मोह लिया महावीर पाठशाला की संचालिका श्रीमती बकुल अरोड़ा ने कहा कि यह अनूठा उपक्रम है जो रोज गार्डन में खुले में उन बच्चों को शिक्षा दे रहा है जिन्होंने कभी स्कूल नहीं देखा और न ही उन्हें अक्षर ज्ञान था! इस अवसर पर डेल्ही से मेडिसिन बाबा के नाम से प्रख्यात ओमकार नाथ शर्मा पहुंचे तथा बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया तथा बन्नूवाल ग्रुप द्वारा एकत्रित की गयी पुराणी दवाइयां तथा आंशिक दान राशि भी दी
एम आई के सचिव अजीत सिंह पटवा व उपाध्यक्ष श्रीनिवास त्यागी ने फरीदाबाद रोटी बैंक के सहयोगियों को स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया! उन्होंने रोटी बैंक, फरीदाबाद डोनर्स क्लब के तहत रक्त दान सेवा एवेम महावीर पाठशाला के कार्यकर्ताओं को फोटो युक्त प्रणाम पत्र देकर अभिवादन किया
पटवा ने कहा कि शुरू शुरू में रोटी बैंक में कुछ कठिनाई आई लेकिन जब लोगों तो अन्न दान का महत्व समझ आया रास्ता सुगम होता गया! उन्होंने बताया कि इस बैंक के तहत प्रतिदिन 100 जरुरत मंद लोगों को रोटी खिलाई जाती है ! इस कार्य में किसी तरह का पत्तल या कागज की प्लेट आदि काम नहीं ली जाती है, प्रति व्यक्ति ४ रोटी और उसके ऊपर सब्जी दी जाती है जो एक आदमी का पेट भरने के लिए उपयुक्त है !
एम् आई हर समय नए नए कार्य करता रहता है औ
र कार्य करने के लिए नोजवानो की एक बड़ी टीम संस्था से जुडी है ! फरीदाबाद डोनर्स क्लब के निदेशक श्री उमेश अरोड़ा ने बताया की संस्था के द्वारा रक्त दान शिविर तथा आपातकालीन रक्त उपलब्ध करने के लिए हम तत्पर हैं ही अब इस संस्था में हम रक्त विकार थैलासीमिया की बीमारी के लिए काम करेंगेकेवलफरीदाबादमेंकेवलफरीदाबादमेंपिछले१५सालोंमेंइनबच्चोंकीसंख्या५गुनातकबड़ीहैयुवाओंकोजागरूककियाजायेगाजिससे की यह अभिशापित बीमारी और न फ़ैल सके इसी तरह कैंसर केलिए भी लोगो को जागरूक किया जायेगा जिससे की रक्त की ज़रुरत को काम किया जा सके
एम् आई के उपाध्यक्ष श्री निवास त्यागी ने धन्यवाद् ज्ञापन किया और कहा कि एम् आई के साथ जुड़ कर कार्य करने में उन्हें गर्व होता है
इस अवसर पर प्रवीण रांका, आनंद सागर रांका, राकेश गुलाटी, राजेश मित्रा, राकेश अरोड़ा, रेनू भाटिया, आशीष मंगला, जतिन मेहंदीरत्ता, योगेश सहल, दीपक सिंह अमित सोनी, शिखा अरोड़ा, वेदांश अरोरा, संजीव ग्रोवर, भावना जोशी सुमन रेखा कपूर आदि उपस्थित थे !

No comments :