HEADLINES


More

उपायुक्त ने जाट आंदोलन को लेकर अधिकारियों की मीटिंग बुलाई

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 28 January 2017 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//
-उपायुक्त  समीर पाल सरो ने आज जाट आंदोलन को लेकर लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हाल में अधिकारियों की एक मीटिंग बुलाई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।      इस अवसर पर उनके साथ
फरीदाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र दहिया, बल्लबगढ़ के एसडीएम पार्थ गुप्ता, नगराधीश सतवीर मान प्रमुख रुप से उपस्थित थे ।।                        उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी अपने -अपने विभाग से संबंधित चल एवं अचल संपत्ति को पूर्णत: सुरक्षा के प्रबंध करें ताकि किसी प्रकार का सरकार का नुकसान ना हो उन्होंने बताया कि यदि कोई अप्रिय घटना घटित होने का अंदेशा होता है तो तुरंत सुरक्षा हेतु कार्यवाही करना सुनिश्चित करें तथा तथा इस संबंध में अपने उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराएं। उपायुक्त ने बताया कि बिना परमिशन के कोई भी धरना नहीं होगा और परमिशन  के बाद भी अगर कोई झगड़ा होता है तो उसकी जिम्मेदारी परमिशन लेने वाले  की होगी ।उपायुक्त ने कहा कि इस आंदोलन को लेकर सभी अधिकारियों की छुट्टी भी कैंसल की जाती है ।उन्होंने जनता से आह्वान किया कि बिना परमिशन के किसी प्रकार का कोई धरना नहीं होगा अगर कोई भी धरना या आंदोलन करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर जिला के सभी संबंधित अधिकारी गण उपस्थित थे।​

No comments :

Leave a Reply