HEADLINES


More

यूथ रैड क्रास यूनिट द्वारा ‘कैश लैस भुगतान’ अभियान

Posted by : pramod goyal on : Monday, 23 January 2017 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय की यूथ रैड क्रास एवं रैड रिब्बन क्लब के तत्वावधान में आज कालेज के असंख्य छात्र-छात्राओं को कैश लैश भुगतान की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में ‘आन लाइन भुगतान’ प्रणाली के बारे में छात्र-छात्राओं को वर्तमान सरकार द्वारा चलाई गयी ‘नकदी रहित भुगतान’ नीति को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न ‘भुगतान ऐप्स’ की जानकारी एवं उनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। कालेज के संगणक विभाग के सहायक प्रोफेसर एहतेशाम अंसारी, प्रो. सरोज कुमार, प्रो. प्रमोद कुमार ने असंख्य छात्र-छात्राओं के न केवल ‘कैसलैस भुगतान’ प्रक्रिया के प्रशिक्षण में अहम योगदान दिया बल्कि प्राध्यापकों की शंकाओं एवं प्रश्नों को भी हल किया। इसमें कालेज के यूथ रैड क्रास एवं रैड रिब्बन क्लब के सैकड़ों छात्रों के अतिरिक्त कालेज के अन्य विद्याथियों ने भी लाभ उठाया।
डी.ए.वी. कालेज में आज ‘कैशलैस भुगतान’ कार्यक्रम का आयोजन कालेज प्राचार्य डा.सतीश आहूजा की अध्यक्षता में किया गया। कालेज के खुले प्रांगण में कालेज के रैड क्रास सलाहकार प्रो.दिनेश चन्द्र कुमेड़ी ने इस कार्यक्रम के आयोजन किया। ज्ञातव्य है कि हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा राज्य भर के कालेजों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी छात्र-छात्राओं के ‘कैशलैस भुगतान’ प्रक्रिया में प्रशिक्षित कर समाज के पिछड़ें एवं ग्रामीण अंचल के समाज को इस प्रक्रिया में दक्ष बनायें। इसी प्रकार हरियाणा रैड रिब्बन सोसाइटी द्वारा 10 जनवरी से 25 जनवरी तक युवा जागरुकता पखवाड़ा मनाने का निर्देश है इसी आदेश के अन्र्तगत आज डी.ए.वी. कालेज को युवा वर्ग को कैशलैस भुगतान का प्रशिक्षण मिला।
प््रााचार्य डा. आहूजा ने युवा छात्र-छात्राओं का आहवान किया कि जब विकसित देशों में 90 प्रतिशत से अधिक लेन-देन एवं व्यापार ‘आन लाइन’ होता है तो विश्व गुरु कहलाने वाला भारत पीछे क्यों। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपने मीठे अनुभव बाटते हुए बताया कि इन तीन महीनों में स्वयं उन्होंने नारियल पानी, चाय-पकोड़ा, फल एवं सब्जी का भुगतान ‘आन लाइन’ किया, उनको यह अनुभव अद्भुत एवं आनन्द देने वाला रहा।
कालेज के रैड रिब्बन क्लब के नोडल अधिकारी प्रो.दिनेश चन्द्र ने युवा छात्र-छात्राओं का जागरुक किया कि दर्जनों भुगतान ‘ऐप्स’ में से हम केवल वही माध्यम चुनें जिस पर हमारा एक रुपया भी न कटें। क्योकि ‘स्वाइप मशीन’ आदि माध्यमों में 2 से 5 प्रतिशत तक क्रेता से वसूला जाता है। जबकि अन्य से पेट्रोल/डीजल भरने पर 0-2 प्रतिशत तक पैसा वापस मिलता हैं।

No comments :

Leave a Reply