HEADLINES


More

फरीदाबाद-गुरुग्राम के 9 प्राइवेट स्कूलों की मनमानी की जांच करने के आदेश

Posted by : pramod goyal on : Monday, 23 January 2017 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) हेड क्वाटर ने फरीदाबाद-गुरुग्राम के 9 प्राइवेट स्कूलों की मनमानी की जांच करने के आदेश क्षेत्र प्रबंधक सीबीएसई पंचकूला को दिए हैं। हरियाणा अभिभावक एकता मंच के द्वारा चेयरमैन सीबीएसई व निदेशक (एफीलेशन) से मुलाकात के बाद उन्हें सौंपे गए। ज्ञापन/मांगपत्र पर कार्यवाही
    मंच के जिला अध्यक्ष एडवोकेट शिवकुमार जोशी व सचिव डा. मनोज शर्मा ने बताया कि मंच का एक सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रदेश महासचिव कैलाश शर्मा के नेतृत्व में 17 जून 2016 को सीबीएसई के चेयरमैन व निदेशक (संबंद्धता) से सीबीएसई एचक्यू मिला था और उन्हें फरीदाबाद के 8 स्कूल डीपीएस-19, मानव रचना सेक्टर-14, चार्मवुड, आइशर-46, रेयान-21, ग्रेंड कोलंबस-16ए, हरमनग्रेमेटर-21, द्रोणाचार्य-23 तथा गुडग़ांव के शेलोम हिल्स स्कूल प्रबंधकों द्वारा सीबीएसई नियमों का उल्लंघन करके छात्र व अभिभावकों के साथ की जा रही लूट खसौट व मनमानी की तथ्यों सहित जानकारी देकर दोषी स्कूलों के खिलाफ उचित कार्यवाही की मांग की थी।
    डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि जब मंच के ज्ञापन/मांगपत्र पर दो महीने बाद कोई भी उचित कार्यवाही नहीं की गई तो मंच की ओर से आरटीआई लगाकर मंच के ज्ञापन पर की गई उचित कार्यवाही की जानकारी मांगी गई। निर्धारित अवधि में जानकारी मुहैया न कराने पर प्रथम अपील अधिकारी के पास अपील की गई तब जाकर मंच को जानकारी दी गई थी। मंच के ज्ञापन पर उचित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र प्रबंधक पंचकूला से कहा गया कि एक उच्च अधिकार प्राप्त जांच कमेटी बनाकर मंच के ज्ञापन/मांगपत्र में लिखी गई बातों व तथ्यों की जांच की जाए। सीबीएसई ने मंच को यह भी जानकारी दी कि द्रोणाचार्य व हरमन ग्रेमेटर सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल नहीं है।
करते हुए क्षेत्र प्रबंधक से कहा गया कि एक उच्च अधिकार प्राप्त कमेटी बनाकर मंच के ज्ञापन/मांगपत्र में लिखी गई बातों की जांच कराई जाए।

No comments :

Leave a Reply