//# Adsense Code Here #//
पहले देश में
घोटालो की चर्चा होती थी लेकिन मोदी राज में अब स्वच्छ भारत - क्लीन भारत
और जीरो डिफेक्ट - जीरो इफेक्ट की चर्चाएं होती है यह सब अच्छे दिनों की
शुरुआत है. कांग्रेस ने फैसला कर लिया है की वह संसद को नहीं चलने देंंगे
और जो मुद्दा कांग्रेस उठा रही है वह मुद्दा ही नहीं है. बुरी तरह से हारने
के कारण कुंठाग्रस्त होकर कांग्रेस किसी भी तरह लोगो के बीच प्रचार के
माध्यम से रहना चाहती है और संसद में अवरोध पैदा करना दुखद है जिसके चलते
देश की जनता को भविष्य में इन्हे सबक सीखाना चाहिए यह बाते यूनियन मिनिस्टर
कलराज मिश्रा ने फरीदाबाद में कही. यूनियन मिनिस्टर फरीदाबाद इंडस्ट्रीज
एसोसिशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आये हुए थे.
वी ओ १ - फरीदाबाद
इंडस्ट्रीज एसोसिशन द्वारा आयोजित उद्योगपतियों के कार्यक्रम में बतौर
मुख्य अतिथि पहुंचे यूनियन मिनिस्टर कलराज मिश्रा का उद्योगपतियों द्वारा
ज़ोरदार स्वागत किया गया और इस कार्यक्रम में यूनियन मिनिस्टर ने उद्योगो को
लेकर अपना सम्बोधन दिया। उन्होंने कहा की फरीदाबाद अपने आप में ऐसा
उद्योगिक क्षेत्र है जहाँ से अन्य उद्योगपति प्रेरित होते है. उन्होंने कहा
की यहाँ के उद्योगपतियों ने जो खामियां बताई है उन्हें उन्होंने गंभीरता
से लिया है और भविष्य में यह खामियां दूर की जाएंगी। उन्होंने कहा की
टेक्सीज और एक्साइज डियूटी पर चर्चा चल रही है ताकि उद्योगपत्तियो को कोई
परेशानी न हो.

No comments :