HEADLINES


More

भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर देगी भाजपा सरकार- मनोहर लाल खट्टर, गलत तरीके से कमाए गए पैसे सरकार को वापिस करने की अपील

Posted by : pramod goyal on : Monday, 18 May 2015 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

  मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जुमला दोहराते हुए कहा कि न खाऊंगा और न किसी को खाने दूंगा। प्रदेश में भाजपा सरकार इसी तर्ज पर भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर देगी। मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद के विकास के लिए अनेक घोषणाएं भी की। उन्होने मंच पर उपस्थित सभी नेता व अधिकारियों को शपथ दिलाई कि वे न तो भ्रष्टाचार करेगें और न किसी को करने देगें। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार से कमाए गए पैसे को सरकार को वापीस करने की अपील अधिकारियों व दूसरे लोगों से करते हुए कहा कि अगर वे ऐसा करते है तो उन्हे माफ किया जा सकता है। उन्होने गैस्ट टीचर मुद्दे पर कहा कि उन्हे केवल कोर्ट ही राहत दे सकती है, सरकार नहीं। मुख्यमंत्री खट्टर  अनेक परियोजना का उद्धघाटन करने के बाद मोहना गांव में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। 
  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा है कि वे पूरे ही प्रदेश की जनता को अपना मानते हैं और सभी प्रकार की जनसुविधाओं से जुड़े विकास कायोüं एवं परियोजनाओं को बिना किसी भेदभाव के ही एक समान रूप से पूरा करने के लिए वचनबद्ध हंै ताकि पूरे प्रदेश का चहॅुमुखी एवं सवाüंगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
    मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल आज यहां पृथला विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहना की अनाजमंडी में भाजपा की जिला इकाई एवं क्षेत्र के विधायक श्री टेकचन्द शमाü द्वारा संयुक्त रूप में आयोजित पृथला प्रगति रैली को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने आज इस हलके में करोड़ों रूपये की लागत की कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए तथा करोड़ो रूपये की लागत से ही पूरा किए जाने वाले अनेक विकास कायोüं एवं परियोजनाओं की घोषणा की।
    आज के अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने सवüप्रथम ग्राम दयालपुर में पहुंचकर गुरूद्वारा संतपुरा पातशाही छेवी प्राचीन सरोवर नानकसर में अरदास की। इस गांव में स्थित यह गुरूद्वारा लगभग साढ़े तीन सौ वषü पुराना है और गुरू ग्रंथ साहेब से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए आकषüण व अगाध आस्था का प्रतीक है।  इसके बाद उन्होंने ग्राम अटाली में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (आप्रेशन सकüल) द्वारा 02 करोड़,62 लाख 51 हजार 517 रूपये की लागत राशि से बनाए गए 33 के.वी. क्षमता के बिजली सब-स्टेशन का उद्घाटन किया। इस सब-स्टेशन से क्षेत्र के गांव कौराली, जुन्हैड़ा, मोठूका, दूल्हेपुर, पन्हैड़ा खुदü, दयालपुर व नरहावली सहित लगभग एक दजüन गांवों के किसानों को कृषि कायोüं व घरेलू खपत के लिए बेहतर गुणवत्ता वाली बिजली आपूतिü मिलने लगेगी।
    उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करने से पूवü मोहना अनाजमंडी परिसर में ही लगभग 60 लाख रूपये की लागत से बनने वाले किसान विश्राम-गृह का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने ग्राम मलेरना, सैक्टर-59 व 61 के नजदीक बाईपास रोड़ पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण,फरीदाबाद द्वारा कुल लगभग 40 करोड़ 20 लाख 60 हजार रूपये की लागत राशि से बनाए गए रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया। इस पुल के शुरू हो जाने से दिल्ली-बदरपुर बॉडüर वाया बाईपास रोड़ से आने वाले वाहनों को कैली-सीकरी के नजदीक राष्ट्रीय राजमागü तक पहुंचने में जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा और उन्हें समय की भी काफी बचत होगी। 
    मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन की शुरूआत 01 जुलाई,1980 को फरीदाबाद से ही की थी। भाजपा के लम्बे संघषü के फलस्वरूप गत वषü केन्द्र के साथ-साथ हरियाणा में भी स्पष्ट बहुमत से पाटीü की सरकार बनी है। जिसका ध्येय भ्रष्टाचार को समाप्त करके देश व प्रदेश को तरक्की की बुलन्दियों तक पहुंचाना है। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कई देशों के किए गए दौरों से यह साबित हो चुका है कि भारत उनकी नए दौर की सोच के फलस्वरूप विश्व में हर क्षेत्र में आपना लोहा मनवाने में कामयाब है। देश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ,स्वच्छ भारत मिशन,प्रधानमंत्री जन-धन योजना,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना जैसी अनूठी एवं जनकल्याणकारी योजनाएं श्ुारू करके श्री मोदी ने एक नए युग की शुरूआत की है।
    उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में भी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के साथ-साथ जनता को पूणüत: भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश में प्रत्येक जिला स्तर पर सीएम विंडो सुविधा शुरू की गई है। सरकार गऊ की रक्षा करने के लिए भी वचनबद्ध होकर कई योजनाओं पर कायü कर रही है जिसमें गऊ के  दूध से बने घी को अलग पहचान दिलाना शामिल है। लोगों को चौबीसों घंटे बिजली आपूतिü करने की दिशा में भी गम्भीरतापूवüक प्रयास किए जा रहे हैं बशतेü कि लोग बिजली की चोरी रोकने और बकाया बिजली बिलों के भुगतान में अपना भरपूर सहयोग दें। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अपने अब तक के शुरूआती छ: महीने के कायüकाल में डबल शिफ्ट में कायü करके पिछली सरकार के एक वषü से भी अधिक समय का कायü करके दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि गत रबी सत्र में हुई बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से हुए फसल के खराबे के मुआवजे के रूप में पूरे प्रदेश के प्रभावित किसानों को 1092 करोड़ रूपये की मुआवजा राशि देकर उनकी सरकार ने किसानों को तुरंत राहत पहुंचाने के साथ-साथ किसान हितैषी होने का परिचय भी बखूबी दिया है।
    स्थानीय विधायक टेकचन्द शर्मा द्वारा रखी गई मांगों के फलस्वरूप घोषणाएं करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहना क्षेत्र में सरकारी कॉलेज खोला जाएगा। खारे पानी की समस्या से जूझ रहे 40 गांवों को रेनीवैल पेयजलापूर्ति परियोजना से जोड़ा जाएगा। यमुना पर बैराज व बांध बनाने की व्यवस्था की जाएगी। पिछली सरकार द्वारा 2010 में इस क्षेत्र में की गई यमुना बैराज की घोषणा पर काम शुरू न होने की जांच करवाई जाएगी। बांध कार्य के लिए पांच करोड़ रूपये की राशि दी जाएगी। दयालपुर सरोवर के 02 किलोमीटर लम्बे नाले को सडक़ सहित पक्का किया जाएगा। उन्होंने मोहना मंडी से प्राप्त राजस्व को बल्लबगढ़ से हटाकर मोहना मंड़ी के लिए ही स्वतंत्र मंजूरी दी। सिकरोना गांव के नजदीक सर्वे करने के उपरान्त आईटीआई बनवा दी जाएगी। ग्राम दूधौला व बघौला में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का पुनरोत्थान किया जाएगा। पन्हैड़ा खुर्द में स्व. ब्रिगेडियर चन्दन सिंह के नाम से दस एकड़ जमीन में महिला प्रशिक्षण केन्द्र खोला जाएगा। गांव चन्दावली,सोतई व मच्छगर आदि की सीवरेज लाईन को जन स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से आईएमटी की लाईन से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने विधायक द्वारा गोद लिए गांव फतेहपुर बिल्लौच के विकास के लिए एक करोड़ रूपए की राशि को अतिरिक्त रूप में मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि बघौला में एक मॉडल स्कूल बनवाया जाएगा। कुछ गांवों को सैम की समस्या से निजात दिलवाने के लिए ड्रेन-2 की सफाई करवाई जाएगी। स्कूलों का दर्जा बढ़ाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने फतेहपुर बिल्लौच व छांयसा गांव के कन्या उच्च विद्यालयों को वरिष्ठ माध्यमिक स्तर का दर्जा बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पृथला क्षेत्र के 14 गांवों में साढ़े पांच करोड़ रूपये की लागत से बनाई जा रही सडक़ों के अलावा पांच करोड़ रूपये की राशि अन्य कई सडक़ो को बनवाने के लिए दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने ग्राम मोहना में पशु चिकित्सालय,शाहपुर कलां में खेल स्टेडियम,नार्म पूरा करने वाले अन्य 10 गांव में व्यायामशाला बनावाने,छांयसा-नरियाला सडक़,मोहना-मादकोल सडक़,अटाली-अरूआ सडक़ बनवाने तथा आईएमटी से सम्बन्धित गांवों के किसानों को रूका हुआ मुआवजा दिलवाने की घोषणा की।

No comments :

Leave a Reply